|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

Sidhi News : डॉ. खरे के चेहरे पर कालिख,जय भवानी, जय शिवाजी के नारे, जिला अस्पताल विवाद,viral video

सीधी। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और मरीजों को मिल रही समस्याओं के विरोध में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे के मुंह पर कालिख पोत दी। इस घटना का वीडियो सामने आते ही मामला तूल पकड़ चुका है। वीडियो में पांडेय और उनके समर्थक ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय से अस्पताल में इलाज व व्यवस्थाओं की कमी की शिकायतें मिलती रही हैं। बताया गया कि पांडेय निजी संस्थान में पहुंचे, जहां डॉ. खरे मौजूद थे। वहीं उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनके चेहरे पर कालिख लगा दी। घटना के बाद डॉ. खरे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कालिख उनकी आंख में चली गई। जवाब में पांडेय ने कहा कि कपड़े से पोंछ लें और पानी मंगवाया.

यह मामला सार्वजनिक होने के बाद प्रशासनिक तंत्र में हलचल है। विरोध जताने की इस शैली ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खामियों पर ध्यान दिलाने का यही तरीका होना चाहिए? क्या लोकतंत्र में असहमति दर्ज कराने के लिए कानून हाथ में लेना जायज है?

स्थानीय बुद्धिजीवियों व सामाजिक संगठनों का कहना है कि अस्पताल की समस्याएं गंभीर हैं, परंतु किसी अधिकारी के साथ इस तरह की कार्रवाई प्रशासनिक गरिमा व कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उधर, लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जरूरी है और प्रशासन को शिकायतों पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार