|
Breaking News
एनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटी

बगदरा पुलिस की छत्रछाया में सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में रेत माफिया बेलगाम, करोड़ों की रेत चोरी

सिंगरौली। सोन घड़ियाल अभ्यारण्य इन दिनों अवैध रेत खनन के बड़े केंद्र में तब्दील हो गया है। बगदरा पुलिस और अभ्यारण्य अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोपों के बीच मटिहवा और क्योंटली घाट से बड़े पैमाने पर रेत निकासी का गोरखधंधा जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रैक्टर–हाइवा मशीनों से रेत चोरी की जाती है और सुबह होते ही प्रशासन की मौजूदगी में उसका डंपिंग कर दिया जाता है।

गौरतलब है कि आठ महीने पहले मटिहवा क्षेत्र में पुलिस ने सैकड़ों डंपर रेत जब्त की थी, लेकिन आज वही जगह रेत कारोबारियों का मजबूत भंडारण केंद्र बन गई है। सोन नदी से नई रेत निकालकर इस डंपिंग में जमा की जाती है और फिर डिमांड के अनुसार ऊँचे दामों पर बेची जाती है। सूत्र बताते हैं कि कई बार पुलिस स्वयं रेत को सुरक्षित स्थानों पर डंप करवाती हुई देखी गई है, जिससे मिलीभगत के आरोप और मजबूत हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पूरा नेटवर्क बगदरा चौकी प्रभारी और रेत माफियाओं की सांठगांठ से चल रहा है। मटिहवा का यह भंडारण स्थल चितरंगी, गढ़वा क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों तक रेत सप्लाई का हब बन चुका है। रोजाना सैकड़ों डंपर बिना रोकटोक गुजरते हैं, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

अत्यधिक रेत निष्कर्षण से अभ्यारण्य के घड़ियाल, मगरमच्छ और अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास भी खतरे में हैं। जानकारों के अनुसार, अभ्यारण्य से हर महीने करोड़ों की रेत निकाली जाती है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नगण्य है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस बड़े रैकेट पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार