|
Breaking News
करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान2 साल से बंद आंगनबाड़ी, अब नोटिस जारी—बच्चों के हक पर विभाग की नींद टूटी!मजदूरी घोटाला फूटा: चेकडैम में पसीना बहाया, भुगतान को तरसे 100 से ज़्यादा मजदूरफ़ालतू बात मत करों : सवालों से भागे एसपी,कानून व्यवस्था बेपटरी53 गांव और सिर्फ 5 पुलिसकर्मी! बगदरा चौकी में सुरक्षा राम भरोसे, कभी भी लग सकता है ताला ?सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखाकरोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान2 साल से बंद आंगनबाड़ी, अब नोटिस जारी—बच्चों के हक पर विभाग की नींद टूटी!मजदूरी घोटाला फूटा: चेकडैम में पसीना बहाया, भुगतान को तरसे 100 से ज़्यादा मजदूरफ़ालतू बात मत करों : सवालों से भागे एसपी,कानून व्यवस्था बेपटरी53 गांव और सिर्फ 5 पुलिसकर्मी! बगदरा चौकी में सुरक्षा राम भरोसे, कभी भी लग सकता है ताला ?सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखा

2 साल से बंद आंगनबाड़ी, अब नोटिस जारी—बच्चों के हक पर विभाग की नींद टूटी!

सिंगरौली : जिले के चितरंगी विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र नौडिहवा क्रमांक-2 पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है, लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक केंद्र बंद रहने के बाद अब जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

11 जुलाई 2026 को जारी नोटिस में कार्यकर्ता श्रीमती शशि चौबे पर योजनाओं में शून्य प्रगति का आरोप लगाया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन जैसी कई योजनाओं में कोई काम नहीं होने की बात सामने आई है। साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षक के कॉल का जवाब न देने और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही की बात भी कही गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्र दो वर्षों से बंद था, तो नियमित निरीक्षण और समीक्षा बैठकों में यह मामला सामने क्यों नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र बंद रहने से बच्चों को पोषण आहार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका, जिससे सरकार की योजनाएं धरातल पर फेल होती नजर आ रही हैं।

अब विभाग ने कमेटी गठित कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन दो साल बाद जागी यह कार्रवाई सिस्टम की बड़ी चूक को उजागर करती है। सवाल अब भी कायम है—आखिर जिम्मेदारों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार