Maruti Suzuki Jimny Special Heritage Edition सुजुकी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बाजार (Australian market) के लिए 33490 (लगभग 18 लाख रुपये) में जिम्नी स्पेशल हेरिटेज वेरिएंट (Jimny Special Heritage Variant) का अनावरण किया। यह कई कलर (Many colors) ऑप्शन में भी उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Jimny ने भारतीय बाजार में आते ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। कार निर्माता ने कार को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया था। तब से इसका क्रेज (the craze) थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि कंपनी को इस कार के लिए 22 हजार से ज्यादा प्री-लॉन्च (Pre-launch) बुकिंग मिल चुकी है। इसके साथ ही, सुजुकी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बाजार (Australian market) के लिए जिम्नी स्पेशल हेरिटेज वेरिएंट का अनावरण किया, जिसकी कीमत AUD 33,490 (लगभग 18 लाख रुपये) है।
Maruti Suzuki Jimny कलर ऑप्शन
आपको बता दें, मारुति सुजुकी जिम्नी को पहली बार 1970 में लॉन्च किया गया था और दुनिया भर के हजारों खरीदारों ने इन कारों को खरीदा था। सुजुकी ने जिम्नी स्पेशल हेरिटेज वेरिएंट को दो वेरिएंट में पेश किया है। आपको ध्यान देना चाहिए कि यह भारत का पहला बाजार है जहां पांच दरवाजों वाला वैरिएंट आया है। इसमें आगे और पीछे रेड मडफ्लैप्स, रेट्रो थीम के साथ कलर फुल डेकल्स और ब्लैक पर्ल, जंगल ग्रीन, व्हाइट और मीडियम ग्रे समेत कई कलर ऑप्शन हैं।
Suzuki Jimny Special Heritage Edition
Suzuki Jimny स्पेशल हेरिटेज एडिशन केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प और 4X4 वेरिएंट के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, यह रियर मडफ्लैप्स पर ‘सुजुकी’ उभर कर दिख रहा है। इसमें एक कार्गो ट्रे और एक खास बैज है जो इस वेरिएंट को काफी मस्कुलर लुक देता है. हालांकि, इसके जल्द ही भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Jimny
Suzuki रेंज की सबसे पसंदीदा कारों में से एक Jimny है भारत को जापानी कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार मानते हुए, यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है जनवरी में ऑटो एक्सपो में बुकिंग शुरू हुई और आधिकारिक कीमत अप्रैल में सामने आने की उम्मीद है।