|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

पार्क निर्माण कार्य के नाम पर जमकर हुई अनियमितता  पोस्ट ऑफिस, स्टेट बैंक मनिहारी के पार्क मरम्मती करण के नाम पर लाखों का वारा न्यारा


सिंगरौली। नगर पालिका निगम सिंगरौली हमेशा निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहा है। कुछ ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 41 के पोस्ट ऑफिस के पीछे और स्टेट बैंक मनिहारी के पास पार्क मरम्मती करण के नाम पर ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। क्योंकि चार माह में ही पार्क बदहाली का आंसू बहा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 में वर्ष 2024 मैं पोस्ट ऑफिस के पीछे और स्टेट बैंक मनिहारी के पीछे पार्क के मरम्तीकरण का टेंडर हुआ था। उक्त पार्क के निर्माण की जिम्मेदारी रोहित कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई थी। लेकिन महज औपचारिकता में ही दोनों पार्कों का निर्माण कार्य कर दिया गया है। अगर कोई भी अधिकारी सही तरीके से मूल्यांकन करेगा तो मार्च 6 से 7 लाख में पूरा कार्य हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों ने अपने  कमीशन के चलते ठेकेदार को मालामाल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।

सूत्रों की बातों पर गौर करें तो इस पूरे खेल में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार के साथ-साथ पार्षद की भी अहम भूमिका मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस के पीछे 26 लाख और स्टेट बैंक मनिहारी के पीछे 22 लाख रुपए की लागत से दोनों पार्कों का मरम्मती करण किया गया है। लेकिन हकीकत देखे तो जिस तरीके से ठेकेदार ने निर्माण कार्य किया है उससे साफ प्रदर्शित होता है कि जमकर अनियमितता की है। इसके बावजूद नगर निगम के कमिश्नर ऐसे भ्रष्ट निर्माण कार्यों की जांच करने में क्यों हीला हवाली कर रहे हैं यह बात समझ से परे लग रही है।

पेवर ब्लॉक के नाम पर गड़बड़झाला
सूत्रों की बातों पर गौर करें तो इन दोनों पार्कों में निर्माण कार्य के नाम पर सिर्फ पेवर ब्लॉक का कार्य ठेकेदार के द्वारा किया गया है और कुछ जगह ग्रिल भी लगाई गई है अधिकांश जगहों पर ग्रिल पहले से लगी हुई थी जिन्हें डेंटिंग पेंटिंग किया गया है। इसके अलावा दरवाजा में भी पेंट पॉलिश ठेकेदार के द्वारा किया गया है। महज औपचारिकता में ही लाखों रुपए संविदाकार और नगर निगम के अधिकारी डकार ले गए। अब जब मामला तूल पकड़ने लगा तो ठेकेदार अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के यहां शिकायत कर रहा है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार