|
Breaking News
प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंएनसीएल खदान में DGMS नियमों पर सवाल, ‘अतीक जैसा दबंग’ आरोपों से घिरी चड्ढा कंपनीभाजपा में एल्डरमैन चयन पर बवाल, समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के आरोप तेज हुएमोबाइल में व्यस्त अफसर, जनसुनवाई में जनता बेबस, सिस्टम पर फिर उठे बड़े सवालप्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंएनसीएल खदान में DGMS नियमों पर सवाल, ‘अतीक जैसा दबंग’ आरोपों से घिरी चड्ढा कंपनीभाजपा में एल्डरमैन चयन पर बवाल, समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के आरोप तेज हुएमोबाइल में व्यस्त अफसर, जनसुनवाई में जनता बेबस, सिस्टम पर फिर उठे बड़े सवाल

धर्मांतरण को लेकर कलेक्टर एक्शन में, DEO ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित,2 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली 17 मार्च। माड़ा थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव के गरीब एससी वर्ग के लोगों को प्रलोभन बहला-फुसलाकर ईसाई धर्मान्तरण कराने के मामले में शास. प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला में पदस्थ शिक्षक कमलेश प्रसाद साकेत को कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने जहां निलंबित कर दिया है। संवेदनशील इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर लगातार कार्यवाही कर रही टीम से हर बिंदु पर चर्चा करते रहे, वही दूसरी ओर शिक्षक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

गौरतलब है कि माड़ा थाना क्षेत्र के कर्सुआराजा, कर्सुआलाल, कोटिया, रजमिलान समेत आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के गरीब अजा वर्ग साकेत जाति के लोगों को गुमराह एवं आर्थिक प्रलोभन देकर शिक्षक कमलेश साकेत एवं उसका साथी अरविंद साकेत ईसाई धर्म अपनाने का मुहिम चलाया हुआ था। जिसकी भनक माड़ा पुलिस को लगते ही कल अरविंद साकेत के घर में चल रही धर्मान्तरण सभा में दबिस देते हुए बाईबल समेत कई दस्तावेज पुलिस ने बरामद कर दोनो संदेहियों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी थी।

यहां बताते चले कि करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को ईसाई धर्म परिर्वतन कराने में सफल रहा है। लेकिन पुलिस की तत्परता से आगे की जारी धर्मान्तरण कार्रवाही फिलहाल रूक गई हैं। इधर छापेमार कार्रवाही के दौरान माड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक कमलेश प्रसाद साकेत पिता जानकी प्रसाद साकेत प्राथमिक शिक्षक विद्यालय उत्तर टोला कोटिया एवं अरविंद साकेत के विरूद्ध बीएनएस की धारा 3,5 अंतर्गत मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुयें आज गिरफ्तार कर लिया।

वही कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक कमलेश प्रसाद साकेत को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संकुल प्राचार्य शा.उ.मा.वि विकास खण्ड चितरंगी नियत किया हैं

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार