|
Breaking News
सिंगरौली महुआ गांव में दरिंदगी: घर में घसीटकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, धमकी के बाद हफ्ते भर चुप रही पीड़ितानगर निगम की नाक के नीचे रोज बर्बाद हों रहा लाखों लीटर पानी, पार्षद बोले- मुझे कभी दिखाई नहीं दिया!मीडिया बैन के पीछे छिपी सच्चाई बेनकाब! SDM के छापे में खुली स्कूलों की पोल, डीईओ की व्यवस्था पर बड़े सवाल300 मीटर में बारूद का खेल! जयंत परियोजना में ‘चड्डा’ कंपनी की ब्लास्टिंग से दहशत, नियमों की उड़ रही धज्जियांTransfer controversy : “थाने खाली, सवाल ‘फ़ालतू’! सिंगरौली पुलिस पर बड़ा सवाल-लाइन में अफसर फिर भी तैनाती क्यों नहीं ?”DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशानसिंगरौली महुआ गांव में दरिंदगी: घर में घसीटकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, धमकी के बाद हफ्ते भर चुप रही पीड़ितानगर निगम की नाक के नीचे रोज बर्बाद हों रहा लाखों लीटर पानी, पार्षद बोले- मुझे कभी दिखाई नहीं दिया!मीडिया बैन के पीछे छिपी सच्चाई बेनकाब! SDM के छापे में खुली स्कूलों की पोल, डीईओ की व्यवस्था पर बड़े सवाल300 मीटर में बारूद का खेल! जयंत परियोजना में ‘चड्डा’ कंपनी की ब्लास्टिंग से दहशत, नियमों की उड़ रही धज्जियांTransfer controversy : “थाने खाली, सवाल ‘फ़ालतू’! सिंगरौली पुलिस पर बड़ा सवाल-लाइन में अफसर फिर भी तैनाती क्यों नहीं ?”DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान

स्थगन आदेश के बाद भी शासकीय जमीन पर हो रहा निर्माण, आपसी विवाद में हो चुकी है कई हत्याएं, प्रशासनिक अधिकारी करते हैं मनमानी

सिंगरौली। सरकारी राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा कोई नया नहीं है जिले में सरकारी जमीन पर ताबड़तोड़ अवैध कब्जा किया जा रहा है और सरकारी महकमा कुंभ करनी निद्रा में सो रहा है। कुछ ऐसा ही मामला तहसील चितरंगी के राजस्व निरीक्षक मंडल कोरावल पटवारी हल्का नेवारी में देखने को मिला है। जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

शिकायतकर्ता के शिकायत पर स्थगन आदेश सा कारण बताओं नोटिस भी जारी की जा चुकी है इसके बावजूद दबंगो के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि बेदखली आदेश जारी कर अवैध कब्जा को हटाया जाए। जिले के तहसील चितरंगी के ग्राम पंचायत नेवारी में राज नारायण यादव, देवनारायण यादव, शिव लखन यादव, जगविदित यादव सभी निवासी नेवारी के द्वारा आरजी क्रमांक 162 रकवा 0.36 मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर वेजा कब्जा कर नवीन पक्का मकान बनाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के शिकायत पर नायब तहसीलदार वृत्त कोरावल के द्वारा 29 जनवरी 2024 को स्थगन आदेश का कारण बताओं नोटिस जारी की गई थी। इस नोटिस में उल्लेखित किया गया था कि निर्माण कार्य बंद किया जाए। इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं बंद हो रहा है। राजस्व अमला चितरंगी बेदखल नहीं कर पा रहा। नेवारी गांव का यह मामला कोई पहला नहीं है पूर्व में जमीनी विवाद में कई बार हत्याएं भी हो चुकी है। लेकिन इन लड़ाई झगड़ों को लेकर प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आता।

सरहंगों के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है. नायक तहसीलदार वृत्त कोरावल के द्वारा बेदखली आदेश नहीं कराया जा रहा है। यही वजह है कि कोरावल क्षेत्र में शासकीय जमीन पर जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने चितरंगी तहसीलदार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध कब्जा पर हो रहे निर्माण कार्य का बेदखली कराने की मांग की है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार