singrauli news: सिंगरौली। जिला पंचायत सिंगरौली की उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंन्द्र सिंह के द्वारा आज मंगलवार को विकासखंड बैढऩ के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में अध्यक्ष के सामने भारी कमियां मिली। जहां स्थायी शिक्षा समिति की अध्यक्ष ने शिक्षको को शिक्षा का स्तर सुधारने की हिदायत देते हुए विद्यालयों को समय से खोलने की बात कही गई। वहीं स्थायी समिति अध्यक्ष के द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से प्रश्र पूछे गए। जिन विद्यार्थियों ने सही जवाब दिया उन्हें पुरुस्कृत किया गया।
singrauli news बताया जाता है कि श्रीमती अर्चना सिंह अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति जिला पंचायत सिंगरौली द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के संबंध में फरवरी माह का प्रथम दौरा किया गया। शासकीय शालाओं के निरीक्षण में प्रात: 10.15 बजे कक्षा 1 से 10 तक संचालित हाईस्कूल गोभा पहुँचने पर पाया गया कि विद्यालय में बहुत कम संख्या में बच्चे उपस्थित हुये थे। शाला परिसर एवं कक्षों के अवलोकन में साफ.-सफाई का नितांत अभाव पाया गया। कक्षा 9 एवं 10वीं में मात्र 12 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित थे जबकि एक सैकड़ा से भी अधिक बच्चे दर्ज बताये गये।
singrauli news श्रीमती सिंह बच्चों के साथ प्रार्थना में उपस्थित हुयीं। मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर बच्चों द्वारा बताया गया कि भोजन में चावल, दाल एवं सब्जी दिया जाता है। शासकीय माध्यमिक शाला चरगोड़ा के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। 314 में से 214 बच्चे उपस्थित पाये गये। एक शिक्षक प्राथमिक घुम्माडाड़ में तैनात किया गया है। कक्षाएं संचालित पायी गयीं। बच्चों द्वारा पहाड़ा सुनाये जाने, सामान्य ज्ञान के प्रश्न का उत्तर देने एवं अंग्रेजी की अच्छी लिखावट के लिये श्रीमती सिंह द्वारा पुरस्कार स्वरूप पेन एवं चाकलेट बच्चों को दिया गया। कक्षा 5 के सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये टॉफी भी दी गयी। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा चरगोड़ा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पाठयक्रम अधूरे हैं जिस पर अध्यक्ष ने अच्छे तरीके से पढ़ाई करने बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षा समिति के अध्यक्ष से बताया कि विद्यालय के पीछे बाउंड्री बाल बनाया जाए। जिस पर कार्यवाही आश्वासन दिया गया। वहीं करौटी विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जहां बच्चो की उपस्थिति में कमी देखी गई। जहां बच्चो की संख्या बढ़ाने की बात कही गई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने विद्युत कनेक्शन की मांग की है। जहां अध्यक्ष ने आश्वास्त किया है कि विद्युत विभाग से कनेक्शन की मांग की जाएगी।singrauli news