|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम की कार्रवाई, रिलायंस चौराहा का हटा अतिक्रमण

Singrauli News : अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम की कार्रवाई, रिलायंस चौराहा का हटा अतिक्रमण

Singrauli News : सिंगरौली 30 जनवरी। नगर पालिक निगम सिंगरौली के अतिक्रमण अमले के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्यवाही कर रिलायंस चौराहे के समीप किये अतिक्रमण को हटाया गया।

ज्ञात हो कि उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सृजन बर्मा के द्वारा ननि आयुक्त की ओर इस आशय का पत्र भेजा गया था कि रिलायंस चौराहे के समीप खाली जगह पर अतिक्रमण कर दुकाने लगाई जा रही है। जिस कारण रहवासियों को काफी दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है।

उक्त के तारतम्य में निगमायुक्त डीके शर्मा के निर्देशन पर निगम के अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी के अगुवाई में निगम के अतिक्रमण अमले के द्वारा रिलायंस चौराहे के समीप खाली जगह पर बनी अवैध बस्तियों को हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही अतिक्रमणकारियों को उचित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। साथ ही हिदायत दिया गया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जप्ती की कार्यवाही किया जायेगा। Singrauli News :

अतिक्रमण हटाने के  दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर व्यापारियों ने अपनी भड़ास निकालते हुये कहा कि नगर निगम के द्वारा छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई की जाती  है। जबकि शहर में बड़े -बड़े व्यापारी सड़क पर ही बाजार लगा रहे है। उनकी ओर नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान नही जाता है।

सिर्फ गरीबो को हटाकर वाहवाही लुटते है। इधर बता दे कि शहर में जगह-जगह अतिक्रमण है। इस पर भी नगर निगम अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान सहायक यंत्री डीके सिंह, आलोक टीरू, उपयंत्री विशाल खत्री, इन्द्रवेश यादव, जीतेन्द्र, विष्णुपाल, अमिताभ यादव, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोडे, विशाल सोनी, कैलाश शाह, सफाई दरोगा अशोक त्रिपाठी, धर्मेन्द्र, रोहित चौरसिया सहित पुलिस बल के सिपाही मौजूद रहे। Singrauli News :

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार