|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

सिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोल

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 और 30 के बीच बनी सड़क दो साल में ही बदहाली की मिसाल बन गई है। सीवर लाइन बिछाने के बाद अधूरा और घटिया मरम्मत कार्य अब लोगों के लिए भारी मुसीबत बन चुका है। हल्की बारिश में ही सड़क गड्ढों से भरे तालाब में तब्दील हो गई, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर ठेकेदार ने बिना तकनीकी मानकों के काम पूरा दिखा दिया। न कम्प्रेशन, न रोलिंग—सिर्फ लीपापोती कर दी गई। पहली बारिश ने ही सड़क की सच्चाई उजागर कर दी और जगह-जगह गड्ढे बन गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब इस गंभीर समस्या पर नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने वीसी में हूं कहकर फोन काट दिया। इससे साफ है कि जनता की परेशानी फिलहाल प्राथमिकता में नहीं दिख रही।

इधर, सड़क और सीवर ठेकेदार के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान जारी है, जिससे समस्या और उलझ गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि मामला संज्ञान में है और सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। फिलहाल, लोग बदहाल सड़क पर जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार