सिंगरौली 24 नवम्बर– मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता महिलाओं का सशक्तीकरण है। इसके लिए सरकार उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर बैंकों से ऋण दिला रही है तथा शेष ब्याज की राशि मध्यप्रदेश सरकार भर रही है। इस वर्ष महिलाओं को उनकी आर्थिक गतिविधियों के लिए 1400 करोड़ की राशि दिलाई जा रही है।
इसी के साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि सरकारी खरीद का एक हिस्सा महिला स्वसहायता समूहों के उत्पादों का होगा। उनकी बनाई सामग्रियों को बाजार प्रदान करने तथा प्रोत्साहित करने के लिए शहरों में मॉल्स में भी रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा स्वसहायता समूहों की महिलाओं के वर्चुअल क्रेडिट कैम्प में उन्हें 150 करोड़ रूपये की ऋण राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 35 लाख बहनें स्वसहायता समूहों से जुड़ी हैं तथा विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। इस बार बहनों को स्कूल गणवेश का कार्य दिया गया है। इसी के साथ कई स्थानों पर वे रेडी टू ईट पोषण आहार का निर्माण भी कर रही है। हमें इस वर्ष 30 लाख और महिलाओं का आवश्यक प्रशिक्षण देकर स्वसहायता समूहों से जोड़ना है। ये महिलाएं लोकल को वोकल बनाएंगी तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करेगी।
1 Comment
Nice blog right here! Additionally your web site lots up very fast! What host are you using? Can I am getting your affiliate link on your host? I desire my site loaded up as fast as yours lol