Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    अचल सम्पत्ति बिक्री की बदल रही गाइडलाइन, 17 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

    बाजार मूल्य निर्धारण के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित
    By Pro VindhyaMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read

    सिंगरौली : कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार 12 मार्च को गाईड लाईन वर्ष 2025-26 के लिए जिले की अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के जिला स्तरीय सभी सदस्य उपस्थित रहे।

    मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियां सिंगरौली,देवसर और चितरंगी से प्राप्त बाजार मूल्य की अंतिम दरों के प्रस्तावों का अवलोकन व विश्लेषण कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी तरह समस्त उप जिला मूल्यांकन समिति से प्राप्त प्रस्तावों का सूक्ष्मता से परीक्षण व विश्लेषण उपरांत सर्वसम्मति से बाजार मूल्य दरों का समर्थन किया गया। वहीं जिले में संभावित विकास, सम्पदा द्वारा प्रदाय जानकारी व नगरीय निकास के विस्तार आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला मूल्यांकन समिति के सभी सदस्यों द्वारा चर्चा उपरांत वर्ष 2025-26 की प्रस्तावति गाईड-लाईन में युक्तियुक्त वृद्धि करने एवं आवश्यक संशोधन करने के लिए अपनी अनुशंसा एवं सहमति प्रदान की गई।

    पारित प्रस्तावों का अवलोकन कार्य दिवसों में जिला पंजीयक कार्यालय सिंगरौली एवं उपपंजीयक कार्यालय सिंगरौली में किया जा सकता है। किसी प्रकार की दावा आपत्तियां होने पर आगामी 2 दिवस के भीतर जिला पंजीयक कार्यालय में दावे आपत्ति आमंत्रित किये जाते हैं।

    17 मार्च तक दे कर सकते हैं सुझाव

    नागरिक अपने सुझाव 17 मार्च तक जिला पंजीयक कार्यालय सिंगरौली एवं उपपंजीयक कार्यालय सिंगरौली में दें कर सकते। पारित प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को प्रेषित किये जाएंगे जो अनुमोदन उपरान्त वर्ष 2025-26 के लिए अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य लागू हो जायेंगे। पारित प्रस्ताव में जिले की लगभग 492 लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है जबकि शेष क्षेत्रों में दरें यथावत रखी गई हैं ।

    बैठक में विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह वर्चुअली भोपाल से जुड़े तथा अपने सुझाव दिए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली,मुख्य कार्यपालन अधिकारी , उपखण्ड अधिकारी , जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल तथा पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा

    January 13, 2026

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो

    January 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.