|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

liquor mafia :नवानगर शराब दुकान से बाइक में हो रही अवैध पैकारी, वीडियो वायरल 

liquor mafia : सिंगरौली : नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंपोजिट शराब दुकान नवानगर क्रमांक 2 से रात में बाइक से कार्टून में शराब ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियों में दो युवक बाइक पर बैठे हैं तो वहीं एक युवक शराब दुकान से एक कार्टून में शराब भरकर बाइक पर रखते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह साबित हो गया कि नवानगर क्षेत्र में अवैध पैकारी संचालित है। 

गौरतलब है कि नवानगर क्रमांक 2 शराब से बाइक से शराब ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह दुकान ओम साइन राम ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही है। इस दुकान से व्यापक पैमाने पर पैकारी कराई जा रही है। इसका मैनेजर और सेल्स मैनेजर पर पैकारी का पूरा दारोमदार है। इनके द्वारा ही आसपास के क्षेत्रों में शराब दुकान से शराब की पेटियां पैकारी के रूप में सप्लाई की जाती है।

इधर जानकारों का कहना है पैकारी के कारोबार में आबकारी अधिकारी का पूरा हाथ है और उनके संरक्षण में पूरे क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोरों से चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में बेखौफ यह कारोबार चल रहा है। हालांकि आबकारी विभाग खुद को ईमानदार दिखाने के लिए दबिश दी जाती है लेकिन छोटे प्यादों को पकड़ कर कार्रवाई वहीं तक सीमित कर दी जाती है। न तो इस जांच को आगे बढ़ा कर कोई बड़ा इन्वेस्टिगेशन किया जाता, जिससे बड़े सप्लायर को पकड़ा जा सके।

यही वजह है कि जिले के बेखौफ कारोबार शराब का फल फूल रहा है। इस संबंध में जब आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो वह पूर्व की तरह इस बार भी फोन नहीं उठाए।

करोड़ों का होता है वारा न्यारा

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से एक बात तो साबित हो गया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में बेखौफ पैकारी हो रही है। सूत्रों का दावा है कि शराब के खेल में आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम की अहम भूमिका रहती है। इन दुकानों में आज तक शराब लिस्ट नहीं लगाई गई है जिससे माफिया प्रति बोतल 30 से 50 रुपए तक अधिक दाम में बेच रहे हैं। शहर की एक भी दुकान में शराब लिस्ट नहीं लगाई गई है और ना ही किसी ग्राहक को बिल दिया जाता। सूत्रों की माने तो आबकारी अधिकारी प्रतिमाह कई लाख रूपए की वसूली कर रहे हैं।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार